Performance-based ranking of District Purchase and Sale Cooperative Societies released-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परफोर्मेंस के आधार पर जिला क्रय-विक्रय सहकारी समितियों की रैंकिंग जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अगस्त 2026 8:05 PM (IST)
परफोर्मेंस के आधार पर जिला क्रय-विक्रय सहकारी समितियों की रैंकिंग जारी
-कोटा प्रथम, कोटपूतली-बहरोड़ द्वितीय और चित्तौड़गढ़ तृतीय जयपुर। सहकारिता विभाग ने राज्यभर की क्रय विक्रय सहकारी समितियों का कार्य के आधार पर आकलन कर ग्रेडिंग दी है जिसमें कोटा प्रथम, कोटपूतली— बहरोड द्वितीय एवं चितौडगढ जिला क्रय विक्रय सहकारी समिति तृतीय स्थान पर रही है। केवीएसएस व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम स्थान परबतसर, द्वितीय स्थान पर खींवसर एवं तृतीय स्थान पर सांगोद केवीएसएस रही है। सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार डाॅ. समित शर्मा ने सोमवार को सचिवालय में राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लि., राजस्थान उपभोक्ता सहकारी संघ लि., राज्य भूमि विकास बैंक, क्रय-विक्रय सहकारी समितियां एवं सहकारी उपभोक्ता भण्डारों के कार्यों व प्रदर्शन की वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षा के दौरान यह जनकारी दी।
उन्होंने गोदामों की जियोटैंगिग करवाने तथा इनके अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने एईबीएएस पर मैंपिग कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि केपीआई के आधार पर समर्थन मूल्य के भुगतान करने में जैसलमेर एवं राजसमंद लक्ष्य के अनुरूप नीचे रहे। उन्होंने क्रय विक्रय सहकारी समितियों में गोदामों के प्रस्ताव भिजवाने व स्थानीय उत्पादों का मानकीकरण राजफैड से करवाकर एनसीओएल/एनसीएएल के माध्यम से निर्यात किये जाने के भी निर्देश दिए।
डाॅ. शर्मा ने बताया कि क्रय विक्रय सहकारी समितियों पर व्यवस्थापकों को एईबीएएस पर रजिस्टर करवाऐं एवं प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करें। गत 16 अगस्त को औचक निरीक्षण के दौरान निम्बाहेड़ा क्रय विक्रय सहकारी समिति में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाई गई थी इस संबंध में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के भी निर्देश दिए। हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण के निर्देश दिए गए थे, उनकी पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करे। स्थानीय मिलेट प्रोडक्ट की सेल बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement