People will get relief, soon work will start underpass and flyover-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोगों को मिलेगी राहत, जल्द काम शुरू होगा अंडरपास और फ्लाईओवर का

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 10:57 PM (IST)
लोगों को मिलेगी राहत, जल्द काम शुरू होगा अंडरपास और फ्लाईओवर का
रोहतक। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओऱ से मंजूर किए गए अंडरपास और फ्लाइओवर बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुख्यालय से मुख्य महाप्रबंधक मनीष रस्तोगी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने जिला में चिन्हित किए गए स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और उनसे फीडबैक लिया। एनएएचआइ के मुख्य महाप्रबंधक मनीष रस्तोगी के नेतृत्व में उच्चस्तरीय टीम ने खरावड़ इस्माइला, एनएच-10 और एनएच-71ए के जंक्शन पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप वीयूपी व गोलचक्कर तथा रोहतक-लाढौत रोड इंटर सेक्शन पर अंडरपास व फ्लाईओवर के लिए मौका मुआयना किया। एनएएचआइ के आलाधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया। ज्ञात हो कि बीते माह 21 फरवरी को कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में कई क्षेत्रों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह मलिक से मिला था। इस मुलाकात में सांसद ने एनएच-10, एनएच-71, एनएच-71ए, एनएच-1, एनएच-8 पर स्थित कई गांवों में अंडरपास/फ्लाईओवर की मांगें रखीं और साथ में यूपीए सरकार के समय की मंजूरशुदा नई हाईवे परियोजनाओं पर तेजी से काम कराने का अनुरोध किया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement