बीकानेर। बीते 6 माह से आवासन मंडल की मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे पड़े हैं। आवारा पशु विचरन करने से कई बार रास्ता जाम हो जाता है। कॉलोनी के तीन नंबर सेक्टर स्थित मुख्य बाजार के दोनों तरफ सेक्टर को जोडऩे वाली सडक़ पर बने नाले का रैम्प क्षतिग्रस्त पड़ा है। इस कारण मोहल्ले के लोगो को अपने घर तक जाने के लिए दूसरे सेक्टर की सडक़ से घूम कर जाना पड़ता है। कॉलोनी के वार्ड नं. 59 में नालियां कचरे के ढेर से अटी पड़ी हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित वार्ड पार्षद एवं आवासन मंडल के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजारयह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई