फरीदाबाद। दौलताबाद गांव में सरकारी जमीन पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की जगह अंबेडकर भवन बनाने की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए शनिवार की सुबह मुसीबत लेकर आई। जब ग्रामीणों को मौके से खदेड़ने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से हुए अचानक बल प्रयोग के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भी जवाबी कार्रवाई में पथराव कर दिया। पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों सहित कई ग्रामीण भी घायल हो गए। जहां पुलिस ने ग्रामीणों पर राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बर्बरता के साथ घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और घरेलू सामान सहित गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। ये घटना उस समय हुई। जब देशभर में बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर संविधान दिवस मनाया जा रहा था। दूसरी ओर संविधान बनाने वाले के नाम पर भवन बनाने की मांग कर रहे ग्रामीणों पर यहां पड़ी लाठियां। मामले को लेकर एसीपी यशपाल खटाना ने ग्रामीणों पर ही जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा दिया।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले