आयुर्वेद शिविर में ले रहे लाभ, अब तक सैकड़ों का उपचार
khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 10:06 AM (IST)
प्रतापगढ़। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुखाडिय़ा स्टेडियम में चल रही प्रदर्शनी में आयोजित आयुर्वेद शिविर बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इसमें अब तक सैकड़ों मरीजों का आयुर्वेदिक तरीके से इलाज किया जा चुका है। डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि 25 दिसम्बर तक चलने वाले शिविर में जोड़ों से संबंधित बीमारियों, अर्श, विबंध, जुकाम, रक्त विकार, ज्वर, प्रदर इत्यादि के मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं वितरित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिन में सैकड़ों मरीज इसका फायदा उठा चुके हैं। पहले दिन 19 दिसम्बर को 107 रोगियों की जांच कर दवा दी गई। दूसरे दिन 62 व तीसरे दिन 75 मरीज आयुर्वेद शिविर से लाभान्वित हुए।