विधिक चेतना एवं लोक-कल्याणकारी शिविर में हुए लाभान्वित
khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 09:14 AM (IST)
भरतपुर। अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायधीश नरेन्द्र सिंह मालावत ने कहा कि लोक सेवक होने के कारण हमें कर्तव्य के साथ देश एवं समाज की भी सेवा करनी चाहिए, जिससे देश एवं समाज का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों के आयोजन से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया जा सकें। मालावत पंचायत समिति बयाना मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांगड मैदान परिसर में जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विधिक चेतना एवं लोक कल्याण शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर बयाना विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल ने आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा आमजन के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शिविर के दौरान 1 लाख 50 हजार 658 लोगों को लाभान्वित किया गया। शिविर से पहले 1 लाख 46 हजार 76 तथा शिविर में मौके पर 1 हजार 412 पात्र लोगों को विभिन्न जन- कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया।