टोंक। पिछले दो महीने से पेयजल संकट को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने बुधवार को जलदाय विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्टी के प्रदेश महासचिव अकबर खान के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं धन्ना तलाई से हाथों में खाली मटकियां लेकर शहर में मुख्य बाजारों से होती हुई रैली के रूप में जिला कलक्ट्रेट पहुंचीं। यहां प्रदर्शन किया गया। बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम को पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। रैली बड़ा कुआं, नोशे मियां का पुल, पांच बत्ती, सुभाष बाजार, घंटाघर चौक होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची।
ज्ञापन सौंप कर मांगा पानी