बाद में अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि नौ अगस्त को बीसलपुर बांध से बनास नदी में पानी छोड़ा गया था। जिस कारण बनास नदी में स्थित जलदाय विभाग के कुएं एवं बोरिंग व नाथडी पेयजल परियोजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे दस अगस्त से ही टोंक शहर की जलापूर्ति ठप हो गई, जो आज तक ठीक नहीं हो पाई। लोगों ने शहर में पेयजल व्यवस्था सुधरवाने की मांग की है।