people of Banjar shared their problems with chief minister -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंजार के लोगों ने मुख्यमंत्री से साझा की समस्याएं

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 1:06 PM (IST)
बंजार के लोगों ने मुख्यमंत्री से साझा की समस्याएं
शिमला। आयुर्वेद मंत्री एवं बंजार के विधायक कर्ण सिंह के नेतृत्व में बंजार खंड कांग्रेस समिति तथा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट की और उनके सामने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ‘देवता शंगचूल महादेव’ के देवालय की प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी (बीसीसी) बंजार के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र में रिक्त पड़े चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के पदों को शीघ्र भरने तथा सरकार द्वारा स्तरोन्नत स्कूलों में प्रवक्ताओं और अध्यापकों के पद प्राथमिकता के आधार पर भरने का मांग की। आयुर्वेद मंत्री के नेतृत्व में बीसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने इसके उपरांत सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स से भी भेंट की और क्षेत्र में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की मांग भी की।
प्रतिनिधिमंडल में मंडी युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, सहायक अभियंता एवं देवता कारकून शेष राम आजाद, बंजार युकां अध्यक्ष भोपाल ठाकुर, देवता शंगचूल कारदार गिरधारी लाल शर्मा, युकां जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम शर्मा, पूर्व प्रधान शांगड़ लीलाधर चौहान, घुंघरमल पंचायत के उप प्रधान वेद राम, बंजार के पूर्व युकां अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर के अलावा बुधराम, भागचंद, लाल चंद व राम लाल कुलवी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और देवता के कारकून शामिल थे।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement