people have donated blood in the camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिविर में 551 लोगों ने किया रक्तदान

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 8:22 PM (IST)
शिविर में 551 लोगों ने किया रक्तदान
जयपुर । पंछी फाउंडेशन संस्था की ओर से रविवार को गलता रोड़ स्थित आनंदबाडी में पंचम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष राहुल मंगल ने बताया कि रक्तदान शिविर में संस्था के सदस्यों सहित 551 लोगों ने रक्तदान किया है। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला,जिसमें लोगों ने बड़चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में गोविन्द देव मन्दिर के मंहत अंजन कुमार गोस्वामी, बालरूप हनुमान मंदिर मंहत नेत्रपाल माहराज, महापौर अशोक लाहोटी, हवामहल विधायक सुरेन्द्र पारीक, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री राजकुमार रोहिला एंव दीनदयाल वाहिनी से विमल अग्रवाल का फाउंडेशन की ओर मंहत गोविन्द जांगिड़ एंव नवरतन अग्रवाल ने माला, दुपट्टा से स्वागत किया। शिविर में सवाईमानसिंह अस्पताल,संतोकवादुर्लभ जी अस्पताल एंव पुष्पा देवी अस्पताल की ब्लड बैंक ने अपनी सेवाएं दी। फाउंडेशन का उदे्श्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर गौरीशंकर अग्रवाल,प्रभाती लाल बैरवा,ओ पी गोयल,पीयूष अग्रवाल,चन्द्रशेखर,शप्निल विजय,प्रवीन पालीवाल,राकेश मित्तल एंव फाउंडेशन के समस्त सदस्यों सहित कई लोग उपस्थित थे।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement