People from all over the country worshiped Asaram from outside jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देशभर से आए लोगों ने जेल के बाहर की आसाराम की पूजा

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जुलाई 2017 10:24 AM (IST)
देशभर से आए लोगों ने जेल के बाहर की आसाराम की पूजा
जोधपुर। जेल में बंद आसाराम के प्रति उनके समर्थकों की श्रद्धा कम नहीं हुई है। गुरु पूर्णिमा पर देश भर से आए उनके श्रद्धालुओं ने जेल परिसर में ही आसाराम की पूजा की। कुछ देर तक तो पुलिस भी परेशान रही लेकिन बाद में उन्हें शांति बनाए रखने की शर्त पर पूजा की अनुमति दे दी। सेंट्रल जेल के बाहर प्रतीक्षालय में बैठ आसाराम की पूजा करते दिखे। थाली में दीपक, कुंकुंम, रोली और अक्षत के साथ इन समर्थकों ने यूं पूजा की मानो भगवान के दरबार में आकर बैठ गए हों। कुछ लोगों ने दीपक से तो कुछ ने धूपबत्ती से अर्चना की। कुछ लोग आसाराम की फोटो लाए थे, जिसे दीवार के सहारे लगा कर उस पर फूलमालाएं चढ़ा दी गईं। कुछ लोग यहां माला फेरते दिखे, तो कुछ मंत्रोच्चार करते भी सुने गए। गौरतलब है कि विगत तीन सालों से आसाराम यौन उत्पीडऩ के आरोप में जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं और प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा पर लोग आसाराम के दर्शन के लिए यहां आते हैं। हालांकि आसाराम को जेल से बाहर नहीं लाया जाता, लेकिन फिर भी उनके समर्थक आशा के साथ यहां आते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement