People engaged in queue outside banks in Bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में बैंकों के बाहर लगी लोगों की कतार

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 12:00 PM (IST)
भीलवाड़ा में बैंकों के बाहर लगी लोगों की कतार
भीलवाड़ा। दस हजार करोड़ रुपए के सालाना कारोबार वाली टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में बैंकों में नए नोट बदलवाने की लंबी कतार लगी हुई हैं। अधिकतर बैंकों में ग्यारह बजे नए नोट देने की बात सामने आने से नागरिक खासे परेशान दिखे। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक बैंक खुलने की बात भीलवाड़ा में तो सही नहीं लग रही है। चाहे यूको बैंक हो या चाहे बैंक ऑफ बड़ौदा या फिर और कोई अन्य बैंक, सभी जगहों पर सुबह से नोट बदलवाने के लिए लोग लाइन में खड़े हैं। लोग बैंकों की बदइंतजामी पर अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। एक ऐसे ही बैंक की लाइन में खड़े नागरिक मोहम्मद अली ने अपनी परेशानी बयां करते हुए कहा की सब्जी और आटा लेने में भी दिक्कत आ रही है। यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement