people do not know the plans will take action on the relevant department Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफसरों को फरमान, गांवों में चलाएं प्रचार अभियान, क्रास चेकिंग में कमी पर होगी कार्रवाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 4:10 PM (IST)
अफसरों को फरमान, गांवों में चलाएं प्रचार अभियान, क्रास चेकिंग में कमी पर होगी कार्रवाई
इसमें उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार.प्रसार करते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी जाए। यदि गांव भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा योजना की जानकारी नहीं होने या लाभ नहीं मिलने की बात कही जाती हैए तो संबंधित विभाग के ग्राम स्तरीय अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन योजनाओं के बारे में दी जानकारी चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि कृषि विभाग में अपना पंजीकरण अवश्य कराएंए ताकि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि गांव में लगभग चार सौ किसान हैं और मात्र 150 का पंजीकरण हैए जो कम है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी लोहिया ग्रामों को प्राथमिकता से समस्त योजनाओं के माध्यम से संतृप्त किया जाएगा। इस दौरान किसानों को उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि सभी योजनाओं में शासन द्वारा छूट दी जा रही है। इस दौरान लोहिया समग्र ग्राम में लगाई गई इस चौपाल में सबसे पहले ग्राम प्रधान सोनू यादव ने मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट करके किया। इस चौपाल में डीडीओ रणजीत सिंहए पीडी डी आरडीए ग्याप्रसादए डीसी मनरेगा राजकुमार लोधीए एमओ आईसी डॉ रवि शंकरए एबीएसए नीतू वर्मा और अमित श्रीवास्तव के साथ ही अन्य विभागों के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement