जयपुर। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने जैसी एक दर्जन मांगों को लेकर राजपा विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने राजधानी में रैली आयोजित की। जगतपुरा के सीबीआई मैदान में सभा आयोजित की गई। पुलिस से अनुमति मिलने के बाद किरोड़ी के समर्थक शहर के टोंक रोड से होते हुए बसों की छत पर सवार जगतपुरा को निकले। राजपा नेता किरोड़ी ने कहा कि मुझ पर लगाए गए महिला से बलात्कार के आरोप झूठे हैं। ये कांग्रेस-भाजपा की साजिश है, जो इस तरीके से मेरा चरित्र हनन करना चाहते हैं। बता दें कि सोमवार की इस रैली से दो दिन पहले ही करौली के महिला थाने में एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि उसका सामूहिक बलात्कार किया गया, जिसमें राजपा नेता किरोड़ी शामिल हैं। अब देखना यह किरोड़ी की यह सभा कितनी सफल होती है और क्या वे दुष्कर्म के आरोपों से खरे निकल पाएंगे। उधर, पुलिस-प्रशासन की ओर से किरोड़ी समर्थकों को रैली आयोजन की अनुमति है, लेकिन कूच करने की नहीं है। पुलिस ने कहा है कि समर्थकों को बालाजी मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा, आगे नहीं बढऩे देंगे। इसलिए भारी संख्या में पुलिस-जाब्ता तैनात किया गया है। किरोड़ी ने रविवार को कहा था कि वह जगतपुरा स्थित सीबीआई मैदान से रैली के रूप में सिविल लाइंस रवाना होंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवा खाली हाथ घर बैठे हैं। किरोड़ी ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। युवाओं को रोजगार, पंजाब, कनार्टक और तमिलनाडु की तर्ज पर बेरोजगारी भत्ता और किसानों को मुफ्त बिजली, पंजाब की तर्ज पर घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट मुफ्त देनी चाहिए।
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामलायह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!