नागौर। मेड़ता कस्बे में हो रही अनियमित पेयजल सप्लाई से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने पानी की नियमित सप्लाई कराने की मांग पर रास्ता जाम भी कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग मनवाने के बाद ही हटने की बात पर अड़े रहे। इस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया।