Advertisement
जनता ने कांग्रेस के भ्रम जाल को तोड़ा : मदन राठौड़

इसके अलावा, उन्होंने जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हमारी पार्टी के पक्ष में क्या आंकड़े हैं, बल्कि सभी को यह बात जरूर सोचना चाहिए कि घाटी में दस साल बाद चुनाव हुए हैं। खास बात यह है कि शांतिपूर्वक चुनाव हुए हैं। लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला, जो हम सभी के लिए उत्साह का विषय है।
इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हरियाणा में मिली प्रचंड जीत का फायदा हमें राजस्थान के उपचुनाव में भी मिलेगा। हम राजस्थान के उपचुनाव में भी शानदार जीत हासिल करेंगे, क्योंकि हमने अपने शासनकाल में हमेशा से ही जनता के हितों का विशेष ख्याल रखा है और आगे भी रखेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


