people Bitten by stray dogs in jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आवारा कुत्तों ने काटा, मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 1:21 PM (IST)
आवारा कुत्तों ने काटा, मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा
जोधपुर। आवारा कुत्तों ने पांच लोगों को काटा और ये बात मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गई। मामला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर के आवासीय परिसर में दो चिकित्सकों सहित पांच लोगों को आवारा कुत्तों के काटने का है। इस मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने जोधपुर नगर निगम को नोटिस जारी जवाब तलब किया है। आयोग ने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पीडि़तों को नगर निगम से हर्जाना क्यों नहीं दिलाया जाए। इस मामले में एम्स के निदेशक ने रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत कर दी लेकिन, निगम की तरफ से इस संबंध में कोई जबाव पेश नहीं किए जाने पर आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया ने नाराजगी जताई। अब आयोग मामले में अगली सुनवाई तक तय करेगा कि कितना हर्जाना देना होगा। इस मामले में अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होनी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement