Pentagon says IS stronghold in Mosul weakening-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोसुल में IS का गढ़ कमजोर हो रहा : पेंटागन

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 2:29 PM (IST)
मोसुल में IS का गढ़ कमजोर हो रहा : पेंटागन
वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग-पेंटागन ने कहा है कि इराक के शहर मोसुल में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का गढ़ कमजोर हो रहा है। एफे न्यूज की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन की यह घोषणा इराकी विशेष बलों के आगे बढक़र शहर के दक्षिण पूर्वी हिस्से में तिगरिस नदी के तट तक पहुंचने के कुछ घंटों बाद आई है। पेंटागन के प्रवक्ता नौसेना कप्तान जेफ डेविस ने कहा, आईएस लड़ाके चारों ओर से एक बेहतर बल से घिरे हैं। डेविस ने कहा, हम मानते हैं कि वहां खासतौर पर पूर्वी मोसुल में उनके गिनती के दिन बचे हैं और जल्द ही उन्हें भी यह अहसास हो जाएगा।
हालांकि शहर का पश्चिमी हिस्सा अब भी पूरी तरह आतंकवादियों के कब्जे में है, लेकिन शहर के दोनों हिस्सों को जोडऩे वाले पांच पुलों को बम विस्फोटों में नष्ट किया जा चुका है, इसलिए शहर के पूर्वी हिस्से में लड़ाके कुछ हद तक अलग-थलग पड़ गए हैं।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement