pension is not for other country citizen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहीं मिलेगी पेंशन, पंजाब सरकार का फैसला

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 11:23 AM (IST)
नहीं मिलेगी पेंशन, पंजाब सरकार का फैसला
चंडीगढ़। राज्य के वित्त विभाग ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है कि अन्य देशों की नागरिकता ग्रहण करने वाले लोगों को पेंशन नहीं दी जाएगी। वित्त विभाग के अनुसार जो पेंशनर्स विदेशी नागरिकता ले चुके हैं, उन्हें बेसिक पैंशन, फैमिली पैंशन और ओल्ड एज अलाऊंस तो सरकार के नियमानुसार मिलेगा लेकिन मैडीकल भत्ते, मैडीकल खर्चे व महंगाई भत्ते नहीं मिलेंगे। इस सबंध में सभी अधिकारियों को विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए है। लेकिन विभाग के इस फैसले पर पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलवरन सिंह के अनुसार पंजाब में कुल 5 से 10 फीसदी हिस्सा विदेशों में बस गया है। उन पर इस फैसले का सीधा प्रभाव पड़ेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement