बाड़मेर। सिणधरी पंचायत समिति के विकास अधिकारी हीराराम कलबी ने बताया कि ग्राम पंचायत करना के राजस्व ग्राम भूका थानसिंह में 26 वर्षो से देवाराम पुत्र दीपाराम जाति जाट अपने परिवार के साथ निवास करता है।
शारीरिक विंकलांग होने के कारण उसे विकलांग पेंशन पूर्व स्वीकृत हुई लेकिन उनकी पत्नि भीखीदेवी की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी जो 3 फुट बौेनी महिला है। प्रशासन को कई बार पेंशन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया लेकिन आज तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुई । शुक्रवार को आयोजित शिविर के दौरान भीखीदेवी ने पेंशन स्वीकृति के लिए अभ्यावेदन पेश किया। इस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर में प्रभारी हीराराम कलबी विकास अधिकारी केे निेर्र्देशानुसार पंचायत समिति कार्मिकों ने तुरन्त प्रभाव से पीपीओ संख्या 07767777 जारी किया गया । उक्त पीपीओ देखकर दम्पति का खुशी से चेहरा खिल उठा जो जीवन की नई पहल एक कहानी बनकर साबित हुई। पंचायत शिविर में नायब तहसीलदार एवं अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष सरपंच सुराराम एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा