pcpndt cell arrested female doctor with brokers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीसीपीएनडीटी सेल ने किया महिला डाॅक्टर सहित दलाल को गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 02:03 AM (IST)
पीसीपीएनडीटी सेल ने किया महिला डाॅक्टर सहित दलाल को गिरफ्तार
जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी सेल ने सोमवार को 54वीं कार्रवाई करते हुए डाॅक्टर मोनिया गोयल और एक दलाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। टीम ने आरोपियों के पास से पंजीकृत सोनोग्राफी मशीन भी जब्त की है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 9 इंटरस्टेट सहित कुल 24वीं कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना पीबीआई में वाद दर्ज कर पीसीपीएनडीटी न्यायालय जयपुर में पेश किया जाएगा। राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी के अध्यक्ष नवीन जैन ने बताया कि दलाल के सक्रिय होने की सूचना की पीसीपीएनडीटी सेल की ओर से पुष्टि करने के बाद सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी के निवासी दलाल किशन टटवाल से सम्पर्क कर गर्भवती महिला को साथ भेजा गया। दलाल किशन गर्भवती महिला को जयपुर स्थित देव नगर, सीतारामपुरा रोड़ सांगानेर स्थित अंश हाॅस्पिटल ले गया। अंश हाॅस्पिटल में गर्भवती महिला की अस्पताल में कार्यरत डाॅक्टर मोनिका गोयल ने पंजीकृत सोनोग्राफी से भू्रण लिंग जांच कर डाॅक्टर ने गर्भवती महिला को बताया। जिसके बाद टीम ने इशारा मिलते ही डाॅक्टर मोनिका गोयल को दलाल किशन सहित गिरफ्तार कर लिया और लिंग जांच के लिए दी गई 20 हजार रुपए की राशि बरामद कर ली। मई 2013 में कार्रवाई के समय अस्पताल का नाम किरण हाॅस्पिटल था। जो अब बदलकर अंश हाॅस्पिटल रख लिया गया था। दलाल किशन इस अस्पताल में लैब टेक्निशियन व कम्पाउंडर के रूप में कार्य करता है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement