जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की बैठक बीकानेर में आगामी 13 अक्टूबर को आयोजित होगी। ये बैठक 13 अक्टूबर को शाम 5 बजे पार्क पैराडाइज, इण्डस्ट्रीयल एरिया, रानी बाजार, बीकानेर में होगी । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट करेंगे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान प्रभारी गुरूदास कामत और सचिव एवं सह-प्रभारी मिर्जा इरशाद बेग भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में समस्त प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य भाग लेंगे।