इसके बाद पायल ने उमर पर यह मुकदमा दायर किया है। पायल की मांग है कि उमर
हर महीने उन्हें और उनके दोनों बच्चों के गुजारे के लिए 15 लाख रुपये हर
महीने दें। साथ ही पायल नया घर बनवाने के लिए 5 लाख रुपए की भी मांग की है।
पायल का कहना है कि उसे और उनके दोनों बच्चों को जेड और जेड प्लस कैटगिरी
की सुरक्षा हासिल है, ऐसे में सरकारी घर से बेदखल किए जाने के बाद उनके लिए
मुश्किल खड़ी हो गई है। पायल की ऐसी मांग पर अभी उमर अब्दुल्ला की ओर से
कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है।