Patwari arrested red-handed taking bribe of Rs 2,000 to give copy of Jamabandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जमाबंदी की नकल देने के लिए 2 हजार रूपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2023 5:16 PM (IST)
जमाबंदी की नकल देने के लिए 2 हजार रूपए रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
अजमेर। एसीबी अजमेर इकाई ने रामस्वरूप जाट पटवारी लीव रिजर्व तहसील भिनाय, अजमेर को 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि जमाबन्दी की नकल देने की एवज में रामस्वरूप जाट पटवारी द्वारा 8 हजार रूपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इस पर एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर पुलिस निरीक्षक मीरा बेनीवाल ने ट्रेप कर लिया। रामस्वरूप जाट नागौर के डेगाना का रहने वाला है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 1 हजार रूपए वसूल कर लिए थे। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाइन नं. 1084 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 94138-02834 पर 24X7 सम्पर्क करके भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकती है। एसीबी केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर भी कार्यवाही कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement