Advertisement
पटौदी रेल ट्रैक पर रेवाड़ी के युगल ने किया सुसाइड

ऐसे हो पाई युगल की पहचान
जीआरपी पटौदी के प्रभारी परमानंद के मुताबिक जब वह मौका पर मुआयना कर रहे थे, उसी दौरान वहीं पर पड़े एक मोबाइल फोन पर काल आई। काल रिसीव किए जाने पर काल करने वाले ने स्वयं का परिचय हरीश देते हुए बताया कि यह फोन उसकी बहन मुनेश का है और वह कहां है। कुछ ही देर के बाद वहीं मौका पर ही एक और मोबाइल पर काल आई, रिसीव किए जाने पर काल करने वाले ने स्वयं को राकेश बताते कहा कि फोन उसके भाई संदीप का है। इसके बाद में फोन करने वाले दोनो हरीश और राकेश को घटना के बारे में बताया गया। इसके बाद में परिजनों ने आकर मृतक युग़ल की पहचान क्रमश: संदीप पुत्र देशराज और मुनेश पुत्री कंवर सिंह निवासी गांव राजपुरा रेवाड़ी के रूप में की।
दोनों ले रहे थे एसएससी की कोचिंग
बताया गया है कि लडक़ा और लडक़ी अलग-अलग कास्ट से संबंधित थे। दोनों ही गांव से एक साथ रेवाड़ी की ब्रास मार्केट में स्थित कोचिंग सेंटर पर एसएससी की कोचिंग लेने के लिए आते थे। गांव में दोनों सभी को ताऊ-चाचा-काका बोलते हुए राम-राम करते आते जाते थे। रोजाना की तरह दोनों ही अपने गांव से कोचिंग के लिए निकले, लेकिन पटौदी स्टेशन के पास दोनों का एक साथ सुसाइड किया जाना पहेली बन गया है। लडक़े ने आसमानी रंग की पेंट व चैक की कमीज तथा लडक़ी ने लाल रंग और काले रंग की ड्रेस सहित गहरे भूरे रंग की चुन्नी पहनी हुई थी। लडक़े का सिर व घड़ अलग थे, तो लडक़ी मृत अवस्था में ट्रैक के बीच में ही पड़ी हुई मिली। जीआरपी चौकी प्रभारी परमानंद के मुताबिक आरंभिक कार्यवाही कर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
[# भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


