passport rules and services simplified Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पासपोर्ट धारकों को राहत, पुराने कडे प्रावधानों को सरल बनाया

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 6:59 PM (IST)
पासपोर्ट धारकों को राहत, पुराने कडे प्रावधानों को सरल बनाया
इससे पहले के दिशानिदेशों के तहत जन्मतिथि में परिवर्तन पासपोर्ट जारी करने के पांच साल के भीतर ही करवाया जा सकता था। यह पूरी प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल थी और इसमें बहुत सारा कागजी काम करना होता था। आवेदक द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों के आधार पर पीआईए के संतुष्ट होने पर संबंद्ध अधिकारी नई जन्मतिथि वाले पासपोर्ट जारी कर सकते हैं। पासपोर्ट विदेश मंत्रालय जारी करता है। मंत्रालय ने पासपोर्ट जारी करने वाले प्राधिकारियों को डिजिटल हस्ताक्षर वाले विवाह प्रमाणपत्र एवं जन्म प्रमाणपत्र को क्रमश: विवाह तथा जन्म के वैध सबूत के तौर स्वीकार करने के लिए निदेर्श पहले ही जारी कर चुका है। मुख्य पासपोर्ट अधिकारी के अनुसार मामले की सत्यता को देखते हुए अधिकारी नए पासपोर्ट जारी कर सकते हैं। -> डिजिटल पेमेंट अपनाओ,ईनाम पाओ: सरकार लाएगी इन्सेन्टिव स्कीम

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement