Advertisement
चीन से लौटे यात्रियों की निर्धारित 28 दिनों तक निरन्तर स्क्रीनिंग होगी

सिंह ने निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कोरोना वायरस से बचाव, नियंत्रण, जांच एवं उपचार सहित सभी गतिविधियां पूर्ण संवेदशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने चीन से लौटे सभी यात्रियों एवं उनके परिजनों की निर्धारित 28 दिनों तक निरन्तर स्क्रीनिंग कर परीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एयरपोर्ट पर इन्टरनेशनल फ्लाईट के यात्रियों की कोरोना वायरस के लिए स्क्रीनिंग कार्य में थर्मल स्केनर का उपयोग किये जाने के लिए निर्देशित किया। एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस से संबंधित आवश्यक जानकारियां यात्रियों को देने के लिए प्रचार सामग्री प्रदर्शित की गयी है।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक, ग्रामीण स्वास्थ्य, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, स्टेट नोडल ऑफिसर, आईडीएसपी, डॉ प्रवीण असवाल, एसएमएस मेडिकल कॉलेज से मेडिसिन डॉ बनर्जी, डॉ रामबाबू शर्मा, डॉ अजीत सिंह व माईक्राबॉयोलोजी विभाग से डॉ भारती मल्होत्रा उपस्थित थेे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


