बीकानेर। सुगनजी महाराज के उपासरे में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के पर्युषण पर्व के तहत प्रवचन किए जा रहें है। कल्पसूत्रा के वाचन-विवेचन के दौरान भगवान महावीर की माता त्रिशला देवी को स्वप्न में दिखाई दी 14 आकृतियों व वस्तुओं की झांकी प्रदर्शित की गई। इसी मौके पर गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान महावीर के चांदी के पालने को सिर पर उठाकर नाहटा मोहल्ले के भगवान आदिश्वर मंदिर तक गाजे बाजे से लेकर गए।