सांसद पर लगाए गंभीर आरोप, प्रभारी मंत्री बोले बात करेंगे
khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 1:14 PM (IST)
इस दौरान प्रभारी मंत्री कालीचरन सर्राफ से कई जनप्रतिनिधियों और
नागरिकों ने सांसद की शिकायत की। इस पर प्रभारी मंत्री ने सांसद से वार्ता
करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं
में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तरजीह नहीं देने,
उनकी समस्याओं का समाधान नही करने और कई समस्याओं का मंत्री स्तर पर भी
समाधान नहीं होने की शिकायतें की। इस दौरान विधायक विजय बंसल, अनीता
गुर्जर, मेयर शिवसिंह भौंट, विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल, जिला अध्यक्ष
भानुप्रताप सिंह राजावत सहित पार्टी के अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।