party will say, the contest to choose from - CM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जहां पार्टी कहेगी, वहीं से लड़ेंगे चुनाव - मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 8:32 PM (IST)
जहां पार्टी कहेगी, वहीं से लड़ेंगे चुनाव - मुख्यमंत्री
संगरुर। पार्टी मुझे जहां से भी चुनाव लड़ने के लिए कहेगी। वहीं से वे चुनाव लड़ेंगे और जनता के सहयोग से जीत भी दर्ज करेंगे। ये कहना है पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का। वे संगरूर के मालेरकोट में संगत दर्शन करने पहुंचे थे। इस मौके मुख्यमंत्री ने हलके को विकास कार्यो के लिए लाखों की ग्रांट दी। वहीं लोगों की समस्यायों को भी जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और कभी भी तिथियों का ऐलान किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कई गांवों में जाकर संगत दर्शन किए और विकास के चैक बांटे। इस मौके पर बादल के साथ पंजाब के वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, मालेरकोटला से अकाली दल से उम्मीदवार मोहमद उवैस का बेटा मोहम्मद मोविज और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शेरवानी कोट में संगत दर्शन करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बादल ने कहा कि पार्टी उनको जहां से चुनाव लड़ाएगी, वे वहीं से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी की ओर से जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा करने का भी भरोसा दिलाया।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement