Advertisement
UP में आंशिक बादल छाये, बढ़ेगी सर्दी

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.3 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, झांसी का 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, लखनऊ में धुंध के बढ़ने से चिंतित योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर शाम यहां के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके उपायों पर चर्चा की। बैठक में यह तय किया गया कि प्रदूषण और बढ़ने पर लखनऊ में कृत्रिम बारिश कराई जाएगी जिससे धुंध का असर कम हो सके।
धुंध के असर को कम करने के लिए अधिकारियों ने लखनऊ की सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है। इससे धूल नहीं उड़ेगी और आसमान में फैल रहे प्रदूषण को रोकने में सफलता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि लखनऊ में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आईआईटी कानपुर की मदद से कृत्रिम बारिश के लिए कदम उठाए जाएं ताकि राजधानी के वायु प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए तकनीकी का व्यापक प्रयोग आवश्यक है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


