Partial amendment in senior teacher competitive examination system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा : अब एक घण्टे पहले तक ही प्रवेश मिल सकेगा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 11:25 AM (IST)
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा : अब एक घण्टे पहले तक ही प्रवेश मिल सकेगा
उदयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2022 (माध्यमिक शिक्षा) के सामान्य ज्ञान के ग्रुप सी व डी प्रश्न पत्र का आयोजन अब 29 जनवरी को होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा आरंभ होने से 60 मिनट पूर्व ही प्रवेश दिया जाए। इसके पश्चात् किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह परीक्षा अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बांरा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानरे बूंदी, चित्तौड़गढ़, चुरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक तथा उदयपुर जिला मुख्यालयों पर करवाया जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओपी बुनकर ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आयोग द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा आरंभ होने से 60 मिनट पूर्व ही प्रवेश दिया जाए। इसके पश्चात् किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement