Parrikar told, learning of RSS was the base of Surgical Strike Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक: पर्रिकर की प्रेरणा RSS

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 5:25 PM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक: पर्रिकर की प्रेरणा RSS
रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक भारतीय जवान के शहीद होने की घटना पर पर्रिकर ने कहा कि भारतीय सेना इस तरह के संघर्षविराम उल्लंघनों का करारा जवाब दे रही है। उन्होंने कहा, ‘पिछले पांच-छह वर्षों में सैकड़ों बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है। आंकड़ें देख लीजिए। अंतर सिर्फ इतना है कि अगर अब वे ऐसा करते हैं तो हम उन्हें करारा जवाब देते हैं।’ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कल दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इससे पहले पर्रिकर ने भारतीय सेना को ‘हनुमान’ के समान बताया था। राजौरी में संघर्षविराम का उल्लंघन उस दिन किया गया, जब भारत में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित कई देशों के नेता ब्रिक्स सम्मेलन में मौजूद थे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement