Parrikar told, learning of RSS was the base of Surgical Strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक: पर्रिकर की प्रेरणा RSS

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 8:37 PM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक: पर्रिकर की प्रेरणा RSS
नई दिल्ली। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे की प्रेरणा का खुलासा किया है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि शायद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सीख ही इस कार्रवाई की बुनियाद बनी। एक कार्यक्रम में बोलते हुए पर्रिकर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी और उनका मेल लोगों को समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी के राज्य से आने वाले प्रधानमंत्री मोदी और गोवा का मैं रक्षामंत्री, सर्जिकल स्ट्राइक के संबध में यह मेल लोगों की समझ में नहीं आ रहा था। शायद इसके मूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सीख थी।’ मालूम हो कि मोदी और पर्रिकर दोनों ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement