मनोहर पर्रिकर बोले,पाकिस्तान अभी "सर्जरी" के बाद "कोमा" में
khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 08:14 AM (IST)
नई दिल्ली। देश के प्रतिरक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को पाकिस्तान
को चेतावनी दी कि वह भारत की खामोशी को उसकी कमजोरी न समझे।
पीओके में आतंकियों के लॉन्च पैड पर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के
बाद रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को यह चेतावनी दी है।
पर्रिकर ने कहा,पाकिस्तान ने अभी हमले की जांच नहीं की है क्योंकि सर्जिकल
स्ट्राइक के बाद अभी वह सदमे में है। पाकिस्तान यदि इस तरह की साजिश जारी
रखता है तो हम उसे आगे भी मुहंतोड जवाब देंगे।
पर्रिकर ने शनिवार को पौडी जिले के पीठसेन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,
पाकिस्तान के अधिकारियों को भनक लगे बगैर हमारे कमांडो ने मनचाहा काम कर
दिया।
पर्रिकर ने कहा,लक्षित हमले के बाद पाकिस्तान की हालत सर्जरी के बाद बेहोश
रोगी की तरह है जिसे नहीं मालूम कि उसकी सर्जरी हो चुकी है। लक्षित हमले के
दो दिन बाद भी पाकिस्तान को नहीं पता कि क्या हुआ है।