parrikar compares pakistan to comatose patient after surgery Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनोहर पर्रिकर बोले,पाकिस्तान अभी "सर्जरी" के बाद "कोमा" में

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 8:23 PM (IST)
मनोहर पर्रिकर बोले,पाकिस्तान अभी
उन्होंने कहा कि भारत शांति को पसंद करता है और अनावश्यक हमले में विश्वास नहीं करता लेकिन वह आतंकवाद को स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि हमले का उद्देश्य पाकिस्तान को संदेश देना था कि भारत के सैनिक पलटवार करना जानते हैं। पर्रिकर ने कहा,भारतीय सेना हनुमान की तरह है जो लक्षित हमले से पहले अपनी ताकत के बारे में नहीं जानती थी। सटीक कार्रवाई के लिए सेना को बधाई देते हुए मंत्री ने कहा कि उन्होंने अद्वितीय कार्य के लिए सभी सैनिकों को बधाई दी है। हमले के बाद पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में पर्रिकर ने कहा, "लक्षित हमले से हमारे सैनिकों को उनकी क्षमता का अंदाजा लगा। हमले के बाद पाकिस्तान किंकर्तव्यविमूढ है और समझ नहीं पा रहा है कि क्या प्रतिक्रिया दे।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement