पानीपत। पानीपत लघु सचिवालय के सभागार में जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अनाथ बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी संबंधित विभाग और समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। रेड क्रॉस की चेयरमैन रजनी गोयल खरे ने कहा कि संगोष्ठी में उन इच्छुक दंपत्तियो ने हिस्सा लिया है। जो किसी अनाथ बच्चे को गोद लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर दिन ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं कि छोटी-छोटी बच्चियों को जन्म के तुरंत बाद उन्हें ऐसे ही खुले स्थान पर छोड़ दिया जाता है और मरने के हवाले कर दिया जाता है। ये ऐसी बुराई है। जिसके आने वाले समय में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।