parents agitate outside the hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 11:33 AM (IST)
बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया प्रदर्शन
अमृतसर। नानकी हॉस्पिटल में सात दिन पहले जन्मे बच्चे की मौत के बाद घरवालों ने बच्चे की लाश हॉस्पिटल के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। घरवालों का कहना है कि जब से उनके घर बच्चा हुआ है तब से लेकर कल रात तक हॉस्पिटल वाले किसी ने किसी बहाने से उनके बच्चे का खून टेस्ट करने के लिए निकलते थे कभी बाहर से टेस्ट करवाते थे और कभी हॉस्पिटल में अंदर से बाहर से अलग अलग लैबोरेट्री के लोगों को बुलाया जाता था। टेस्ट करने के बहाने हॉस्पिटल ने उनसे हजारों रुपए ऐंठ लिए। लेकिन बच्चे को हुआ क्या था इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। सोमवार सुबह उनके बच्चे ने दम तोड़ दिया। उनका कहना है कि सरकारी हॉस्पिटल में उनके बच्चे की कोई परवाह नहीं की गई। अब बच्चे के परिजन प्रशासन से सबंधित डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहें है। यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement