Panther came in Rajasthan university, people in panic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूनिवर्सिटी में घुसे पैंथर को पकड़ा, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 3:15 PM (IST)
यूनिवर्सिटी में घुसे पैंथर को पकड़ा, रेस्क्यू टीम ने जंगल में छोड़ा
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में उस समय हडक़ंप मच गया जब खेल मैदान के पास पैंथर देखने की सूचना मिली। लोगों ने इस बारे में पुलिस को बताया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा एक पैंथर मकान में बैठा था। पैंथर लोगों को देख कर डर गया और मकान के अंदर जा घुस गया था। गांधी नगर पुलिस ने बताया कि एक मकान में पैंथर घुस गया जिसे देखने के लिए लोग जुट गए। पैंथर को जॉगिंग कर रहे कुछ लोगों ने देखा था। घटना सवेरे करीब सवा आठ बजे की है। लोग जॉगिंग कर रहे थे इस दौरान किसी ने झाडिय़ों के पास से एक जानवर को गुजरते हुए देखा। लोगों ने पहले तो उसे बिल्ली समझा लेकिन जब वह बाहर आया तो भगदड़ मच गई। झाडिय़ों के पीछे से पैंथर बाहर निकला था। जब उसने लोगों की भीड़ देखी तो वह उल्टे पैर दौड़ गया और एक मकान में जा घुसा। उसके बाद तो वह बाहर नहीं निकला। पुलिस ने बताया कि रमा बिष्ट नाम की महिला अपने घर के काम कर रही थी। किचन के पास ही एक खाली कमरा था। अचानक एक जानवर वहां आया और कमरे में जा घुसा। महिला ने जब जानवर को देखा और लोगों ने उसे बताया तो उसने कमरा बंद कर दिया। फोरेस्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के पीछे के हिस्से में झालाना जंगल है। यह पैंथर वहीं से आया है। हालांकि उसकी उम्र और कद ज्यादा नहीं है। लेकिन उसके बाद भी उसने लोगों को दौड़ा दिया। उसे पकडऩे के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। काफी मशक्कत के बाद पैंथर को कब्ज़े में ले लिया गया। demo pic [@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement