khaskhabar.com: बुधवार, 13 जुलाई 2016 10:30 AM (IST)
पंकजा
मुंडे वर्ष 2009 में पहली बार परली विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं। 2012
में उन्हें उन्हें भाजयुमो की प्रदेश की कमान भी सौंपी गई। गोपीनाथ मुंडे
के अचानक निधन के बाद विरासत में मिला राजनैतिक प्रसाद पंकजा के लिए एकाएक
था जरूर था, लेकिन कब तक? राजनीतिक गरिमा और भावभंगिमा दोनों ही महत्वपूर्ण
होती है, यह पंकजा कब समझेंगी? पंकजा पहले भी कई कारणों से विवादों,
सुर्खियों और चचार्ओं में रहीं। जून 2015 में 206 करोड़ के चिक्की खरीदी
में घिरने के बाद, सफाई देते फिर रही थीं। उनके मंत्रालय ने एक दिन ही में,
सारे सरकारी प्रस्तावों के मंजूरी दी जो चर्चित रही। इसके बाद दिसंबर में
दूसरी बार चर्चाओं में फिर आईं जब उनके दिवंगत पिता गोपीनाथ मुंडे पर बनी
फिल्म को 12 दिसंबर को उन्होंने रिलीज नहीं होने दिया और कहा कि कहानी को
लेकर उनका कोई विरोध नहीं, लेकिन बनाने से पहले उनसे अनुमति लेनी चाहिए थी,
जो डायरेक्टर संजय सिंह सूर्यवंशी ने नहीं किया।