Advertisement
अतिक्रमण के खिलाफ पानीपत जिला पुलिस का अभियान जारी, 186 वाहनों के किए चालान

इस दौरान फुटपाथ व सर्विस लेन पर अनाधिकृत रूप से बेतरतीब तरीके से खड़े 186 वाहनों के चालान भी किये गए व अतिक्रमण कर रखे फ्लेक्स बोर्ड इत्यादि सामान को जब्त किया गया।
यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सैनी ने बताया कि उक्त दोनों रोड पर दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर काफी दुर तक फुटपाथ पर सामान रखकर व रेहड़ी वाले सड़क पर रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करते है। काफी सारे लोग सड़क किनारे व सर्विस लेन पर अनाधिकृत रूप से बेतरतीब तरीके से गाड़ी खड़ी कर खरीददारी करते है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है और आने जाने वाले राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और न ही सड़क को अवरूध करें।
उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के साथ ही दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि वे फुटपाथ, सर्विस लेन व सड़क पर अतिक्रमण न करें। दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। शहर के सभी रोड़ से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। सभी मार्केट में दुकानदारों से अपील की जा रही हे कि वे शहर को जाम मुक्त करने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पानीपत
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


