Panchkula on tenterhooks ahead of murder trial verdict against Dera Chief Gurmeet Ram Rahim Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्रकार हत्याकांड : राम रहीम पर फैसला आज, हरियाणा-पंजाब में सुरक्षा बढाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 1:00 PM (IST)
पत्रकार हत्याकांड : राम रहीम पर फैसला आज, हरियाणा-पंजाब में सुरक्षा बढाई
चंडीगढ। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर सीबीआई की विशेष अदालत आज बड़ा फैसला सुनाएगी। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआइ अदालत को फैसला सुनाएगी। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनारिया जेल से ही पेश होगा। गुरमीत सुनारिया जेल में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है। इसके अलावा जमानत पर चल रहे आरोपित कोर्ट में हाजिर होंगे। फैसले के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की चार बटालियन तैनात कर दी गई हैं। इस मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अलावा कृष्ण लाल, कुलदीप और निर्मल सिंह पर हत्या का आरोप है।
छावनी में तब्दील हुआ पंचकूला कोर्ट...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement