Panchayati Raj elections, 11 dec public holiday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंचायत राज उप चुनाव,11 को सार्वजनिक अवकाश

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 2:13 PM (IST)
पंचायत राज उप चुनाव,11 को सार्वजनिक अवकाश
शिमला। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, जहां पंचायत राज संस्थाओं के उप चुनाव होने प्रस्तावित हैं, के मद्देनजर 11 दिसम्बर को रीप्रेजेंटेशन ऑफ पीपल एक्ट 1951 की धारा 135,बी के अन्तर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश व्यापारिक संस्थानों,उद्योगों तथा अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मियों को देय होगा ताकि वे इस दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने कहा कि इस धारा के अन्तर्गत अवकाश के दिन किसी भी व्यक्ति की दिहाड़ी में कोई कटौती नहीं की जाएगी। यदि ऐसे व्यक्ति को इस आधार पर रोजगार दिया गया है कि वह ऐसे दिवस के एवज़ में साधारण रूप से दिहाड़ी का हकदार नहीं होगा तो भी उसे उस प्रकार की दिहाड़ी दी जाएगी जो उसे अवकाश से अन्य दिनों में मिलती है। उन्होंने कहा कि यदि रोजगारदाता धारा के इस प्रावधान का उल्लंघन करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। अतिरिक्त रूप से देय यह अवकाश उन क्षेत्रों में लागू होगा, जहां पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव होने निर्धारित हैं।
खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement