Panchayat elections will be announced-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान : पंचायती चुनाव का एलान , 3 चरणों में होगा ईवीएम से मतदान, शैक्षणिक योग्यता हटाई

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 दिसम्बर 2019 4:40 PM (IST)
राजस्थान : पंचायती चुनाव का एलान , 3 चरणों में होगा ईवीएम से मतदान, शैक्षणिक योग्यता हटाई
जयपुर। राजस्थान के पंचायतीराज चुनाव का आज एलान कर दिया है। पंचायतीराज चुनाव तीन चरणों में होंगे। चुनाव आचार संहिता आज से लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि पहले चरण के लिए लोकसूचना 7 जनवरी को जारी होगी। आठ जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मतदान 17 जनवरी को होगा। दूसरे चरण की अधिसूचना 11 जनवरी को जारी होगी, 20 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे और मतदान 22 जनवरी को होगा। तीसरे चरण के लिए अधिसूचना 18 जनवरी को जारी होगी और इसके लिए मतदान 29 जनवरी को होगा। इस बार पंचायतीराज चुनाव से शैक्षणिक योग्यता हटा दी गई है। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना होगी। आपको बता दे कि तीन चरणों में 9171 पंचायतों में सरंपचों को चुनाव होगा। साथ ही 90400 वार्ड पंचों का चुनाव होगा। इसके लिए कुल 34525 मतदान केंद्र बनाए गए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement