Pali: Driven by a Craze for Wealth, Two Brothers Brutally Murder Elderly Woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाली : अमीर बनने की सनक में दो सगे भाइयों ने की वृद्धा की निर्मम हत्या; गला और पैर काटकर लूटे गहने, दोनों गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 6:07 PM (IST)
पाली : अमीर बनने की सनक में दो सगे भाइयों ने की वृद्धा की निर्मम हत्या; गला और पैर काटकर लूटे गहने, दोनों गिरफ्तार
पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को हुई बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अमीर बनने के लालच में दो सगे भाइयों ने मिलकर 65 वर्षीय प्यारीदेवी सीरवी की हत्या की और उनके सोने-चांदी के गहने लूट लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुजरात और पाली से गिरफ्तार किया है। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि आरोपी भरत (22) और राजू (25) ने वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया। 1 अप्रैल को जब प्यारीदेवी खेत में केर तोड़ रही थीं, तब दोनों भाइयों ने मदद के बहाने उनसे उनका ही धारदार हथियार (कूट) ले लिया। बातों में उलझाकर उन्होंने वृद्धा की गर्दन पर वार किए। हत्या के बाद जब पैरों के कड़े (गहने) आसानी से नहीं निकले, तो आरोपियों ने महिला के दोनों पैर काट दिए और गहने लेकर फरार हो गए। सोने के बढ़ते दामों को देख बनाई थी योजनापुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों भाई कोयला बनाने का काम करते हैं। सोने-चांदी के आसमान छूते दामों को देखकर उन्होंने अमीर बनने के लिए लूट की योजना बनाई थी। वारदात से पहले आरोपियों ने 4-5 दिनों तक क्षेत्र की रेकी की थी। मृतका ने अपनी बेटी से फोन पर हुई आखिरी बातचीत में दो अनजान लड़कों की मौजूदगी का जिक्र भी किया था।
वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए दूसरे राज्यों में छिप गए थे। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों का पीछा किया। आरोपी भरत को अहमदाबाद (गुजरात) से पकड़ा गया, जबकि राजू को बेंगलुरु से लौटते समय मारवाड़ जंक्शन के पास भगवानपुरा चौराहे से दबोचा गया।
इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में सीरवी समाज और ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मोनिका सैन के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस अब आरोपियों से लूटे गए गहनों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement