फिरोजपुर। रविवार को देशभर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन नोटबंदी के बीच चाहे बाजार इसकी तैयारियों में सजे हुए हैं। लेकिन बाजार से क्रिसमस की रौनक गायब है। नोटबंदी का असर इस पर साफ दिखा। जिसके चलते ग्राहकों के साथ व्यापारी भी परेशान दिखे। जहां बाजार से भीड़ नदारद थी। वहीं नोटबंदी के 47 दिन बाद भी एटीएम और बैंकों के बाहर लगी लोगों की कतारें परेशानी अपने आप बयां कर देती है।