Advertisement
आतंकी कुकृत्यों का पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा: शगुन परिहार

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के नौगाम स्थित पुलिस स्टेशन में मरने वालों की संख्या 9 हो चुकी है और घायलों की संख्या 29 हो चुकी है। घायलों को बादामी बाग क्षेत्र में सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, आईजीपी और पुलिस के आला अधिकारी नौगाम पुलिस थाने में हुए आकस्मिक विस्फोट के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।
यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन में खड़े कई वाहनों में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को भेजा गया।
वहीं, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने शनिवार को नौगाम पुलिस स्टेशन के अंदर हुई विस्फोट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने विस्फोट के किसी 'आतंकवादी संबंध' को खारिज करते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों के बारे में अन्य धारणाएं केवल अनावश्यक अटकलें हैं।
डीजीपी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद से बरामद की गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री नौगाम पुलिस स्टेशन लाई गई थी और खुले स्थान पर सुरक्षित रूप से रखी गई। बरामदगी की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण पिछले दो दिनों से विस्फोटक सामग्री के नमूने लेने की प्रक्रिया चल रही थी, ताकि उन्हें फॉरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजा जा सके।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


