उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में
यह सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है और इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है।
उन्होंने कहा कि कई आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान और उसकी एजेंसी आईएसआई
का पूरा संरक्षण प्राप्त है और ये ऐसी बुरी ताकतें हैं जो न सिर्फ भारत में
बल्कि पूरे विश्व में ऐसे कायराना हमलों को अंजाम देते आये हैं।
उन्होंने
कहा कि ऐसे आतंकवादी संगठनों का पूर्णतया सफाया करने की लड़ाई में
कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के साथ है। पाकिस्तान की शह पर पिछले लगभग
पांच सालों में हमारे जवानों व आम नागरिकों पर बेहिसाब आतंकवादी हमले हुए
हैं जिसमें हमारे लगभग 500 जवान शहीद हो चुके हैं और 300 के करीब आम
नागरिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
डॉ. तंवर ने मोदी सरकार
से मांग की है कि ऐसे कायराना आतंकवादी हमलों को रोकने के पुख्ता इंतजाम
किए जायें और पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाये। इस अवसर पर सभी
कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रख कर एक बार पुन: शहीद हुए जवानों को
श्रद्धांजलि भेंट की और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने पीडि़त परिवारों के साथ भी अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।