J&K: Pakistan violates ceasefire in Digwar sector of Poonch, Indian troops retaliate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक ने 24 घंटे में की दूसरी बार फायरिंग, भारत ने भी दिया जवाब

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2017 1:44 PM (IST)
पाक ने 24 घंटे में की दूसरी बार फायरिंग, भारत ने भी दिया जवाब
नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने सीमा रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से सुबह पुंछ स्थित नियंत्रण रेखा की अग्रिम पोस्टों पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि पाक की ओर से एलओसी के दिगवार सेक्टर में गोलीबारी की गई। भारत की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ एम मेहता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताय कि सोमवार सुबह पाकिस्तानी रेंजर्स ने पूंछ और बीजी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारत ने भी उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में 24 घंटों के अंदर दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। रविवार शाम को भी श्रीनगर में पाकिस्तानी सेना के ग्रेनेड हमले में 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से 4 सीआरपीएफ और 7 पुलिस के जवान शामिल हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement