Pakistan shot dead at 2 airport in Lahore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान के लाहौर में हवाई अड्डे पर 2 की गोली मारकर हत्या

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जुलाई 2019 6:35 PM (IST)
पाकिस्तान के लाहौर में हवाई अड्डे पर 2 की गोली मारकर हत्या
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लाहौर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में बुधवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट सुरक्षा बल ने बताया कि लाहौर में अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंतर्राष्ट्रीय आगमन लॉन्ज में एक व्यक्ति ने खुलेआम पिस्तौल से दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। निशाने पर रहे व्यक्ति सऊदी अरब से आए थे।
गोलीबारी में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला है।
दोनों मृतकों पर एक राजनेता की हत्या का मामला दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement